देश की खबरें | एआईएफएफ ने एशियाई कप क्वालीफिकेशन के बाद भारतीय महिला टीम के लिए ‘रोडमैप’ तैयार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए राष्ट्रीय महिला टीम की तैयारी योजनाओं का ‘रोडमैप’ तैयार करने के लिए चर्चा की।
नयी दिल्ली, 11 जुलाई अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले एएफसी एशियाई कप के लिए राष्ट्रीय महिला टीम की तैयारी योजनाओं का ‘रोडमैप’ तैयार करने के लिए चर्चा की।
इसमें फैसला किया गया कि 2025-26 भारतीय महिला लीग (आईडब्ल्यूएल) सत्र का आयोजन सितंबर 2025 से जनवरी 2026 तक किया जाएगा जिसमें आठ टीमें 14-14 मैच खेलेंगी।
भारतीय अंडर-20 महिला टीम भी आईडब्ल्यूएल में भाग लेगी।
एआईएफएफ ने कहा कि पहले कार्यक्रम तैयार करने से एक से 21 मार्च तक होने वाले महिला एशियाई कप से पहले तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा।
इसके अलावा भारतीय टीम (ब्लू टाइग्रेसेस) तीन चरणों में 83 दिनों के तैयारी शिविरों में भाग लेंगी। इसमें 10-12 अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच और घरेलू टीमों के साथ पांच से सात मैच शामिल होंगे।
इस कैलेंडर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए एआईएफएफ ने कहा कि वह सभी आईडब्ल्यूएल क्लब मालिकों से संपर्क करेगा और राष्ट्रीय हित के लिए जरूरत पड़ने पर खिलाड़ियों को शिविरों के लिए भेजने में उनका समर्थन और सहयोग मांगेगा।
एआईएफएफ ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक खिलाड़ी अगस्त से फरवरी के बीच कम से कम 30 मैच खेलेगी जिसमें क्लब और अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताएं दोनों शामिल हैं।
भारत पिछले शुक्रवार को मेजबान थाईलैंड पर 2-1 की रोमांचक जीत के साथ महाद्वीपीय टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

