देश की खबरें | अन्नाद्रमुक महासचिव ने तमिलनाडु के मेट्टुपालयम से राज्यव्यापी चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई के पलानीस्वामी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तमिलनाडु के मेट्टुपालयम से अपने राज्यव्यापी प्रचार अभियान की शुरुआत की।
कोयंबटूर (तमिलनाडु), सात जुलाई ‘ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम’ (अन्नाद्रमुक) के महासचिव ई के पलानीस्वामी ने 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को तमिलनाडु के मेट्टुपालयम से अपने राज्यव्यापी प्रचार अभियान की शुरुआत की।
पूर्व मुख्यमंत्री राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
उन्होंने दोहराया कि अथिकादावु-अविनाशी सिंचाई परियोजना का और विस्तार किया जाएगा तथा सभी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए इसे लागू किया जाएगा।
पलानीस्वामी ने अभियान शुरू करने के बाद थेक्कमपट्टी में किसानों और बुनकरों से कहा, ‘‘हम अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं कि हमारी सरकार किसानों के लिए हितकारी साबित होगी।’’
उन्होंने अपना चुनाव अभियान शुरू करने से पहले वन भद्रकाली अम्मन मंदिर में पूजा-अर्चना की।
पलानीस्वामी के चुनाव प्रचार अभियान का नारा है- ‘‘आइए लोगों की रक्षा करें, आइए तमिलनाडु को बचाएं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

