देश की खबरें | एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा: कोझिकोड विमान दुर्घटना में घायल 85 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 85 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस ने बुधवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 85 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोगों के साथ दुबई से पहुंचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाईअड्डे पर भारी बारिश के बीच हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में दोनों पायलट सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | प्रवासियों को कृषि क्षेत्र से जोड़कर रोजगार देने में जुटी झारखंड सरकार, महिला समूह को उपलब्ध करा रही है सब्सिडी.

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को बताया था कि 149 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमें से 23 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों का इलाज कोझिकोड के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

यह भी पढ़े | CHSE Odisha +2 Science Result 2020 Declared: ओडिशा बोर्ड ने 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट किया जारी, orissaresults.nic.in पर करें चेक.

बयान मे कहा गया कि ठीक होने के बाद 85 लोगों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया की अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास बी 737 बेड़े का केवल एक ही विमान था।

एअरलाइन ने रविवार को बताया था कि 16 यात्रियों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 52nd Match Live Toss And Scorecard: कोलकाता में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया, डेवाल्ड ब्रेविसज़ा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें ZIM बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

West Indies T20 World Cup At Eden Gardens: टी20 वर्ल्ड कप में ईडन गार्डन स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा हैं वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें कैरेबियाई टीम के आकंड़ें

\