देश की खबरें | एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा: कोझिकोड विमान दुर्घटना में घायल 56 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 56 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त एअर इंडिया एक्सप्रेस ने सोमवार को कहा कि कोझिकोड में विमान दुर्घटना में घायल 56 लोगों को ठीक होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल गई है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा था कि 149 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया जिनमें से 23 लोगों को छुट्टी मिल गई है और तीन गंभीर रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से उनके आवास पर मुलाकात की : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

चालक दल के छह सदस्यों सहित 190 लोगों के साथ दुबई से पहुंचा एअर इंडिया एक्सप्रेस का बी737 विमान शुक्रवार रात कोझिकोड हवाईअड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान भारी बारिश के बीच हवाई पट्टी से फिसलने के बाद 35 फुट गहरी खाई में जा गिरा था और उसके दो टुकड़े हो गए थे। इस हादसे में दोनों पायलटों सहित 18 लोगों की मौत हो गई थी।

सोमवार को एअरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘ एअर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और क्षेत्रीय प्रमुख (दक्षिणी क्षेत्र) परिवार के सदस्यों को सहायता पहुचांने के लिए अब भी कालीकट (कोझिकोड) में हैं।’’

यह भी पढ़े | Former President of India Pranab Mukherjee Tests Positive for COVID-19: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी.

बयान में कहा गया कि ठीक होने के बाद अब तक 56 घायल यात्रियों को अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है।

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया की अनुषंगी एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास बी 737 बेड़े का का केवल एक ही विमान था।

एअरलाइन ने रविवार को बताया था कि 16 मृत यात्रियों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। अधिकारी इस दुर्घटना की जांच कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\