एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | एआई का वर्ड, एक्सेल, जीमेल और बाकी जगह आना, कितना उपयोगी, कितना सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जूनडलूप, 21 मार्च (द कन्वरसेशन) गूगल और माइक्रोसाफ्ट अगली पीढ़ी के एआई टूल को मौजूदा सेवाओं में ऐड-ऑन के रूप में लाकर, कंप्यूटिंग से कड़ी मेहनत को दूर करने के मिशन पर हैं।

विदेश की खबरें | एआई का वर्ड, एक्सेल, जीमेल और बाकी जगह आना, कितना उपयोगी, कितना सुरक्षित
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जूनडलूप, 21 मार्च (द कन्वरसेशन) गूगल और माइक्रोसाफ्ट अगली पीढ़ी के एआई टूल को मौजूदा सेवाओं में ऐड-ऑन के रूप में लाकर, कंप्यूटिंग से कड़ी मेहनत को दूर करने के मिशन पर हैं।

16 मार्च को, माइक्रोसाफ्ट ने घोषणा की कि कोपीलॉट नामक एक एआई-संचालित सिस्टम जल्द ही वर्ड, एक्सेल, पॉवरप्वाइंट, आउटलुक और टीम्स सहित उसके 365 ऐप्स में पेश किया जाएगा।

गूगल द्वारा अपने कार्यक्षेत्र ऐप्स जैसे डॉक्स, शीट्स, स्लाइड्स, मीट और चैट में एआई को एम्बेड करने की योजना के बारे में बताते हुए एक ब्लॉग पोस्ट करने के लगभग दो दिन बाद यह खबर आई।

सामूहिक रूप से, प्रतिदिन लाखों लोग इन ऐप्स का उपयोग करते हैं। एआई के साथ उन्हें सशक्त बनाने से उत्पादकता को बढ़ावा मिल सकता है - बशर्ते इससे सुरक्षा पर आंच न आती हो।

जनरेटिव एआई का आगमन

अभी हाल तक एआई का उपयोग मुख्य रूप से वर्गीकरण और पहचान कार्यों के लिए किया जाता था, जैसे ट्रैफिक कैमरा का उपयोग करके नंबर प्लेट को पहचानना।

जनरेटिव एआई उपयोगकर्ताओं को बड़े डेटा के लिए डीप-लर्निंग एल्गोरिदम लागू करके नई सामग्री बनाने में मदद करता है। अन्य के अलावा चैटजीपीटी और डल्ल-ई, पहले ही दुनिया में तूफान ला चुके हैं।

अब, माइक्रोसाफ्ट और गूगल ने जनरेटिव एआई को हमारे कार्यालयों और कक्षाओं में लाने का एक अधिक ठोस तरीका खोज लिया है।

अन्य जनरेटिव एआई टूल्स की तरह, कोपिलॉट और वर्कस्पेस एआई बड़े पैमाने पर डेटा पर प्रशिक्षित बड़े मॉडल (एलएलएम) पर बनाए गए हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से, सिस्टम ने कई नियम और पैटर्न "सीखे" हैं जिन्हें नई सामग्री और संदर्भों पर लागू किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 21, 2023 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).