Air India Plane Crash: अमेरिकी गोल्डन चेसिस ने एएआईबी को Black Box से डेटा डाउनलोड करने में मदद की
अमेरिका के एक गोल्डन चेसिस ने पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 के ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का उड़ान डेटा डाउनलोड करने में मदद की. यह विमान दुर्घटना 12 जून को हुई थी जिसमें 260 लोग मारे गए थे.
नयी दिल्ली, 13 जुलाई : अमेरिका के एक गोल्डन चेसिस ने पिछले महीने दुर्घटनाग्रस्त हुए एअर इंडिया के विमान बोइंग 787-8 के ब्लैक बॉक्स से 49 घंटे का उड़ान डेटा डाउनलोड करने में मदद की. यह विमान दुर्घटना 12 जून को हुई थी जिसमें 260 लोग मारे गए थे. विमान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (एएआईबी) ने दो ब्लैक बॉक्स या 'इन्हेंस्ड एयरबोर्न फ्लाइट रिकॉर्डर' (ईएएफआर) बरामद किए और उन्हें 24 जून को राष्ट्रीय राजधानी लाया गया.
सामान्यतः क्षतिग्रस्त फ्लाइट रिकार्डर से डेटा को गोल्डन चेसिस और अन्य दुर्घटना जांच प्राधिकारियों से प्रासंगिक डाउनलोड केबल प्राप्त करने के बाद डाउनलोड किया जाता है. यह भी पढ़ें : उद्योगपति संजीव गोयनका और आठ अन्य को आनंदबाजार ऑनलाइन का ‘बछरेर बेस्ट’ पुरस्कार प्रदान किया गया
वर्तमान जांच में, एएआईबी ने शनिवार को कहा कि गोल्डन चेसिस या समान ईएएफआर इकाई और ईएएफआर से डेटा डाउनलोड करने के लिए आवश्यक डाउनलोड केबल, अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) से प्राप्त किए गए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 08:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

