देश की खबरें | अहमदाबाद : शयनकक्ष में आग लगने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में एक डुप्लेक्स मकान के शयनकक्ष में सोमवार को सुबह आग लगने से दंपति और उनके आठ साल के बेटे की मौत हो गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, दो जनवरी अहमदाबाद में एक डुप्लेक्स मकान के शयनकक्ष में सोमवार को सुबह आग लगने से दंपति और उनके आठ साल के बेटे की मौत हो गई। एक दमकल अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संभागीय दमकल अधिकारी ओम जडेजा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे जब आग लगी तो पीड़ित घर की पहली मंजिल पर स्थित शयनकक्ष में थे।

उन्होंने कहा, “आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है और एक फोरेंसिक टीम इसका पता लगाने में जुटी है। हम आत्महत्या की आशंका से इनकार नहीं कर सकते। यह भी संभव है कि परिवार कमरे को गर्म रखने के लिए आग का इस्तेमाल कर रहा था और जब आग भड़की तो वह फंस गया।”

अधिकारी ने कहा, “सूचना मिलने के बाद जब दमकल की पहली गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तो कुछ लोग मदद के लिए चिल्ला रहे थे। जब बचाव दल ने इमारत में प्रवेश किया, तो उन्हें पहली मंजिल पर शयनकक्ष के दरवाजे के पास तीन शव पड़े मिले।”

जडेजा ने कहा कि पीड़ितों की मौत संभवत: धुआं सांस के साथ अंदर लेने तथा दम घुटने से हुई। शरीर के कुछ हिस्से भी जले हुए पाए गए।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान जयेश वाघेला (40), उनकी पत्नी हंसाबेन (35) और बेटे रोहन के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि इससे पहले कि आग घर के अन्य हिस्सों में फैलती, अग्निशमन दल ने उस पर काबू पा लिया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी