देश की खबरें | अहमदाबाद : कोविड-19 मरीजों के घर जाकर जांच करने के लिए 75 दल गठित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के अहमदाबाद नगर निगम ने अपनी ''होम संजीवनी वैन'' पहल के अंतर्गत सोमवार को 75 दलों का गठन किया जो कोविड-19 मरीजों के घर जाकर रोजाना उनकी जांच करेंगे।

अहमदाबाद, छह जुलाई गुजरात के अहमदाबाद नगर निगम ने अपनी ''होम संजीवनी वैन'' पहल के अंतर्गत सोमवार को 75 दलों का गठन किया जो कोविड-19 मरीजों के घर जाकर रोजाना उनकी जांच करेंगे।

इस पहल के तहत, दो सदस्यीय दल गृह पृथक-वास में रखे गए कोविड-19 मरीज के घर जाकर प्रतिदिन के आधार पर उनका रक्तचाप, धड़कन, तापमान और ऑक्सीजन के स्तर को दर्ज करेगा।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 5,368 नए मरीज पाए गए, 204 लोगों की मौत: 6 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि इस सेवा को शुरू करने का निर्णय सोमवार को लिया गया।

गुप्ता ने कहा, ''इस कार्य को प्रतिदिन के आधार पर करने के लिए हमने 75 दलों का गठन किया है, जिसमें 150 प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ शामिल रहेंगे। हमने प्रत्येक 10 दल के लिए एक डॉक्टर तैनात किया है। इन दलों के पास विभिन्न उपकरणों के साथ ही विटामिन सी एवं डी समेत अन्य दवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।''

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

गुप्ता ने कहा, '' ये दल मरीज का विवरण एकत्र करेंगे और डॉक्टर को सूचित करेंगे जो बाद में विशेषज्ञ सुझाव देंगे और आवश्यकतानुसार मरीज के घर जाकर उन्हें देखेंगे।''

योजना के मुताबिक, प्रत्येक दल गृह पृथक-वास में रहने वाले 10 मरीजों की जांच करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 1st T20I Preview: आज न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\