देश की खबरें | अगस्ता वेस्टलैंड मामला: तिहाड़ जेल अधीक्षक के खिलाफ जमानती वारंट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जेल में बंद बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका पर जवाब नहीं देने पर तिहाड़ जेल अधीक्षक के खिलाफ बृहस्पतिवार को जमानती वारंट जारी किया।

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जेल में बंद बिचौलिए एवं ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल जेम्स की याचिका पर जवाब नहीं देने पर तिहाड़ जेल अधीक्षक के खिलाफ बृहस्पतिवार को जमानती वारंट जारी किया।

विशेष न्यायाधीश संजीव अग्रवाल ने अधिकारी को 29 मई को आदेश का पालन न करने का कारण बताने के लिए तलब किया है।

यह आदेश जेम्स की उस याचिका पर आया जिसमें जेल में उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर 29 अगस्त, 2019 को तैयार जांच रिपोर्ट के निष्कर्षों पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया था।

जेम्स ने दावा किया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि तिहाड़ जेल संख्या-1 में किसी भी कैदी से उनकी जान को कोई खतरा नहीं है और उन्होंने कभी भी ऐसा कोई खतरा महसूस नहीं किया।

जेल प्राधिकारियों ने यह दलीलें जेल के अंदर एक ‘खतरनाक आरोपी’ के साथ रखे जाने के उसके आरोपों का खंडन करते हुए दी, जिसके खिलाफ जेल में उसके आचरण को लेकर 41 शिकायतें दर्ज थीं।

न्यायाधीश ने कहा कि महानिदेशक (कारागार) के माध्यम से संबंधित जेल अधीक्षक को नोटिस जारी किया गया था, ‘‘लेकिन पूर्वाह्न 11.15 बजे तक इंतजार करने के बावजूद जेल अधिकारियों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आई।’’

आदेश में कहा गया है, ‘‘इन परिस्थितियों में, तिहाड़, नई दिल्ली के जेल-संख्या 4 के अधीक्षक के खिलाफ डीजी (जेल) तिहाड़ के माध्यम से 5,000 रुपये के जमानती वारंट जारी किए जाते हैं, जिसमें निर्देश दिए जाते हैं कि वे आरोपी क्रिश्चियन मिशेल जेम्स द्वारा 30 अप्रैल, 2025 को दिए गए आवेदन का जवाब इस आदेश की प्राप्त होने के दो दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से दाखिल करें। साथ ही उन्हें अगली सुनवाई की तारीख यानी 29 मई, 2025 को अपराह्न करीब बजे व्यक्तिगत रूप से पेश होकर रिपोर्ट दाखिल न करने के लिए अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए जाते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\