जरुरी जानकारी | कृषि को व्यवसाय, किसानों को उद्यमी बनाकर पूरा होगा विकसित भारत का संकल्प: नवीन जिंदल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय किसानों को कृषि उद्यमी और खेती को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने शुक्रवार को लोकसभा में यह बात कही।

नयी दिल्ली, 22 मार्च भारतीय किसानों को कृषि उद्यमी और खेती को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने शुक्रवार को लोकसभा में यह बात कही।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए कृषि क्षेत्र में नीतिगत सुधारों, आधुनिकीकरण और वैश्विक विस्तार का आह्वान किया। जिंदल ने कहा कि किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

उन्होंने 1.37 लाख करोड़ रुपये के कृषि बजट का स्वागत किया और पीएम धन-धान्य कृषि योजना में हरियाणा को शामिल करने की मांग की।

जिंदल ने किसानों की आय सुरक्षा पर जोर दिया और कहा कि किसानों की औसत दैनिक आय अभी भी न्यूनतम मजदूरी से कम है।

उन्होंने भंडारण और लॉजिस्टिक में सुधार की आवश्यकता जताई, ताकि कटाई के बाद 1.5 लाख करोड़ रुपये की फसल की बर्बादी को रोका जा सके।

भाजपा सांसद ने कृषि व्यापार नीतियों को उदार बनाने और निर्यात को बढ़ावा देने की अपील भी की।

उन्होंने कृषि मूल्य श्रृंखला के संपूर्ण विकास के लिए उत्पादन, भंडारण, परिवहन, खुदरा बिक्री और उपभोक्ताओं तक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नई तकनीक को अपनाकर और अधिक पैदावार वाली फसलों के जरिये कृषि उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है।

जिंदल ने आगे कहा कि आधुनिक शीत गृह, गोदाम और अनाज भंडारण केंद्र विकसित करके कटाई के बाद होने वाले नुकसान को रोका जा सकता है। इसके अलावा किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने, डिजिटल मंचों को बढ़ावा देने और बिचौलियों की भूमिका कम करने पर भी उन्होंने जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद किफायती कीमत पर मिलें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)