देश की खबरें | कृषि मंत्री चौहान के बयान से मोदी सरकार की ‘किसान विरोधी’ साजिश उजागर हो गई: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान को ‘जलेबी भाषण’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे किसानों के खिलाफ ‘‘मोदी सरकार की साजिश’’ उजागर हो गई है।

नयी दिल्ली, 26 जुलाई कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्यसभा में दिए गए बयान को ‘जलेबी भाषण’ करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इससे किसानों के खिलाफ ‘‘मोदी सरकार की साजिश’’ उजागर हो गई है।

पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश का अन्नदाता एमएसपी से इनकार के लिए इस सरकार को कभी माफ नहीं करेगा।

विपक्ष पर किसानों के मुद्दों पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए वह पूरी जिम्मेदारी के साथ अथक परिश्रम करती रहेगी।

उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान सिंह ने पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार करने के लिए सरकार ने एक समिति का गठन किया था जिसकी नियमित बैठकें होती हैं।

उन्होंने कहा कि 22 जुलाई 2022 से समिति की छह बैठकें हो चुकी हैं और विभिन्न उपसमितियों की 35 बैठकें हुई हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज राज्य सभा में केंद्रीय कृषि मंत्री से सीधा और स्पष्ट सवाल पूछा गया कि क्या भारत सरकार किसान संगठनों की मांग के अनुरूप एमएसपी की कानूनी गारंटी देगी। लगभग 30 मिनट तक वह सवाल का जवाब देने से बचने के लिए इधर-उधर की बातें करते रहे।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुद्दा चावल, गेहूं और अन्य कृषि उत्पादों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटी का था। लेकिन मंत्री जी सिर्फ जलेबी भाषण देते रहे।’’

सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि देश के अन्‍नदाता की रोटी छीनने का भाजपाई षड़्यंत्र आज संसद के पटल पर उजागर हुआ।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता की कलई आज सरेआम खुल गई। मोदी सरकार की ओर से देश के किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाने से इनकार कर दिया गया। फसल की औसत लागत से 50 प्रतिशत अधिक एमएसपी निर्धारित करने से भी इनकार कर दिया गया। औसत फसल लागत में पारिवारिक श्रम और भूमि का किराया भी शामिल है। मोदी जी ने 50 प्रतिशत मुनाफे का वादा किया था, लेकिन सरकार ने मना कर दिया।’’

उन्होंने दावा किया कि 72 करोड़ किसान मोदी सरकार के इस अहंकार को कभी माफ नहीं करेंगे।

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आज संसद में जो हुआ, वह हिंदुस्‍तान के इतिहास में एक काला दिन है। देश का किसान और खेतिहर मजदूर मोदी सरकार के इस इस काले दिन को याद रखेगा और उनके अहंकार को चकनाचूर भी करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी