जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2021-22 में कृषि निर्यात 20 प्रतिशत बढ़कर 50 अरब डॉलर रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत का कृषि निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 50.21 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद भारत का कृषि निर्यात वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 50.21 अरब डॉलर हो गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान चावल का निर्यात कृषि जिंसों में 9.65 अरब डॉलर के साथ विदेशी मुद्रा अर्जित करने में सबसे आगे रहा। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 9.35 प्रतिशत अधिक है।

वर्ष 2021-22 में गेहूं का निर्यात बढ़कर 2.2 अरब डॉलर का हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 567 अरब डॉलर था।

वर्ष 2020-21 में 32.3 करोड़ डॉलर के डेयरी उत्पादों के निर्यात के मुकाबले वर्ष 2021-22 में इन उत्पादों का निर्यात 96 प्रतिशत बढ़कर 63.4 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि गोजातीय मांस का निर्यात वर्ष 2020-21 के 3.17 अरब डॉलर से बढ़कर वर्ष 2021-22 में 3.30 अरब डॉलर का हो गया।

कुक्कुट (मुर्गीपालन वाले) उत्पादों का निर्यात वर्ष 2021-22 में बढ़कर 7.1 करोड़ डॉलर का हो गया, जो पिछले वर्ष 5.8 करोड़ डॉलर था। भेड़/बकरी के मांस का निर्यात वर्ष 2021-22 में 34 प्रतिशत बढ़कर छह करोड़ डॉलर का हो गया।

कृषि उत्पादों के प्रमुख निर्यात गंतव्यों में बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, वियतनाम, अमेरिका, नेपाल, मलेशिया, सऊदी अरब, इंडोनेशिया, ईरान और मिस्र शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, “कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में वृद्धि मुख्य रूप से एपीडा के माध्यम से केंद्र द्वारा की गई विभिन्न पहलों के कारण हुई है। भारतीय दूतावास के सक्रिय सहयोग के साथ विभिन्न देशों में बी2बी प्रदर्शनियों का आयोजन, उत्पाद विशिष्ट और सामान्य विपणन अभियानों के माध्यम से नए संभावित बाजारों की खोज करना जैसे प्रयास शामिल हैं।’’

एपीडा के चेयरमैन एम अंगामुथू ने कहा कि 50 कृषि उत्पादों का एक आधार तैयार किया गया है जिसमें निर्यात बढ़ाने की भरपूर संभावनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\