देश की खबरें | कृषि विधेयक प्रदर्शन : हरियाणा पुलिस ने एलआईपी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछार की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा पुलिस ने बुधवार को केंद्र के कृषि विधयेकों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पंजाब से दिल्ली जा रहे लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) के कार्यकर्ताओं के अंबाला के समीप अंतर-राज्यीय सीमा पर शंभू गांव के समीप बैरीकेड पार करने की कोशिश करने पर उन पर पानी की बौछार की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 23 सितंबर हरियाणा पुलिस ने बुधवार को केंद्र के कृषि विधयेकों के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पंजाब से दिल्ली जा रहे लोक इंसाफ पार्टी (एलआईपी) के कार्यकर्ताओं के अंबाला के समीप अंतर-राज्यीय सीमा पर शंभू गांव के समीप बैरीकेड पार करने की कोशिश करने पर उन पर पानी की बौछार की।

पुलिस ने कहा कि उसने एलआईपी कार्यकर्ताओं को बैरीकेड नहीं पार करने की चेतावनी थी और कोरोना वायरस महामारी के चलते लगी पाबंदियों के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह को आगे बढ़ने की अनुमति देने से मना कर दिया था।

यह भी पढ़े | MP By-Polls 2020: मध्य प्रदेश के रण में कूदे कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी, कहा- हमने किसानों का कर्ज माफ किया, बीजेपी ने झूठे वाद किए.

जब एलआईपी नेता सिमरजीत सिंह बैंस और बलविंद सिंह बैंस की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ता आगे बढ़ने पर अड़ गये तब गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गयी।

इसी दौरान हरियाणा पुलिस लगातार घोषणाएं करते हुए एलआईपी कार्यकर्ताओं से लौट जाने का आह्वान करती रहीं।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls 2020: उत्तर प्रदेश के आठो सीटों के लिए बीजेपी ने कसी कमर, सूबे के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह उतरे मैदान में, विपक्ष नहीं आ रहा नजर.

पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शंभू सीमा के पास पूरे इलाके को सील कर दिया था।

एलआईपी के नेताओं ने रोके जाने पर कहा कि उन्हें प्रदर्शन करने का लोकतांत्रिक अधिकार है।

लोक इंसाफ पार्टी ने पहले कृषि विधेयकों को लेकर संसद का घेराव करने की घोषणा की थी।

पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से काले झंडे लेकर बाईक रैली निकाली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\