जरुरी जानकारी | कर्नाटक में लॉजिस्टिक पार्क के विकास के लिए करार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक पार्क के विकास से जुड़ी फर्म लॉजी स्पेसेज ने कर्नाटक के नरसापुरा में करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश से एक नई परियोजना शुरू करने के लिए एए होल्डिंग्स के साथ गठजोड़ किया है।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक पार्क के विकास से जुड़ी फर्म लॉजी स्पेसेज ने कर्नाटक के नरसापुरा में करीब 300 करोड़ रुपये के निवेश से एक नई परियोजना शुरू करने के लिए एए होल्डिंग्स के साथ गठजोड़ किया है।
हाल ही में गठित फर्म एए होल्डिंग्स ने एक बयान में लॉजी स्पेसेज के साथ हुए गठजोड़ की जानकारी दी। इसके मुताबिक, दोनों फर्म मिलकर नरसापुरा में 10 लाख वर्ग फुट इलाके में एक औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक पार्क का विकास करेंगी।
इस परियोजना पर 3.7 करोड़ डॉलर (करीब 300 करोड़ रुपये) का निवेश किया जाएगा। सितंबर 2023 तक इसका निर्माण पूरा हो जाने की संभावना है।
एए होल्डिंग्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिजीत वर्मा ने कहा, ‘‘हम कर्नाटक के उपनगरीय इलाके में औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक पार्क का विकास करेंगे। यह परियोजना लॉजी स्पेसेज के साथ संयुक्त उद्यम में पूरी की जाएगी।’’
लॉजी स्पेसेज के प्रबंध निदेशक बी आर वेंकटेश कुमार ने कहा कि एक विश्वस्तरीय वेयरहाउसिंग अवसंरचना खड़ा करने के लिए उनकी कंपनी ने एए होल्डिंग्स के साथ हाथ मिलाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)