नयी दिल्ली, 26 जुलाई टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रिब्यूशन लिमिटेड (टाटा पावर डीडीएल) ने बिजली वितरण क्षेत्र के कर्मचारियों को नई और उभरती प्रौद्योगिकी के अनुसार प्रशिक्षण देने और हुनरमंद बनाने के लिये प्रौद्योगिकी कंपनी सीमेंस लि. के साथ समझौता किया है।
उत्तरी दिल्ली में बिजली वितरण करने वाली टाटा पावर डीडीएल ने मंगलवार को बयान में कहा, ‘‘यह साझेदारी बिजली वितरण क्षेत्र के कर्मचारियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं को पूरा करेगी और योग्य एवं कुशल कार्यबल तैयार करने में मदद करेगी।’’
समझौता ज्ञापन पर टाटा पावर डीडीएल के मानव संसाधन और औद्योगिकी संबंध (आईआर) मामलों के प्रमुख प्रवीण अग्रवाल और सीमेंस लिमिटेड में ‘डिजिटलाइजेशन एंड सस्टेनेबिलिटी, स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर’ के प्रमुख और उपाध्यक्ष के एन श्रीकुमार ने हस्ताक्षर किये।
अग्रवाल ने कहा, ‘‘कौशल की बदलती जरूरतों के साथ, अब इस क्षेत्र के लिए उपयुक्त प्रतिभा ‘पूल’ बनाना पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गया है... सीमेंस के साथ हमारी साझेदारी बिजली वितरण पेशेवरों को और अधिक सशक्त बनाने में मददगार होगी...।’’
एमओयू के तहत टाटा पावर डीडीएल और सीमेंस लिमिटेड विभिन्न बिजली वितरण उपकरणों और प्रौद्योगिकियों से संबंधित प्रशिक्षण देगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY