जरुरी जानकारी | कतर एनर्जी और टोटल एनर्जीज के बीच हुआ करार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस समझौते पर हस्ताक्षर कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल काबी और टोटल एनर्जीज के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक पुयाने ने कतर की राजधानी दोहा में किए।

इस समझौते पर हस्ताक्षर कतर के ऊर्जा मंत्री साद शेरिदा अल काबी और टोटल एनर्जीज के मुख्य कार्यकारी पैट्रिक पुयाने ने कतर की राजधानी दोहा में किए।

यह करार ऐसे समय में हुआ है जब यूरोप यूक्रेन में जारी जंग को देखते हुए रूस से इतर ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश में है।

नॉर्थफील्ड विस्तार परियोजना के तहत एनएफई परियोजना से कतर की तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) उत्पादन क्षमता 7.7 करोड़ टन प्रतिवर्ष से बढ़कर 11 करोड़ टन प्रतिवर्ष हो जाएगी।

वहीं इस परियोजना के एनएफएस चरण से एलएनजी क्षमता 11 करोड़ टन से बढ़कर 12.6 करोड़ टन प्रति वर्ष हो जाएगी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now