Agra: चौकीदार पर सात साल की बच्ची की हत्या का आरोप, गिरफ्तार
आगरा में एक चौकीदार ने सात वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बास बादाम की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
आगरा (उप्र), 31 दिसंबर: आगरा में एक चौकीदार ने सात वर्षीय बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव बास बादाम की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि बच्ची खेलते हुए एक कोठी की ओर पहुंची, जहां चौकीदार ने कथित तौर पर बुरी नीयत से उसे दबोच लिया. इस दौरान बच्ची ने शोर मचाया तो उसे पानी की हौद में डुबोकर कथित तौर पर मार डाला.
पुलिस के मुताबिक, बच्ची शनिवार दोपहर से लापता थी और शाम को उसका शव खाली प्लॉट में कूड़े के ढेर पर पड़ा मिला. बच्ची के सिर में चोट के निशान मिले हैं. सूचना पर पुलिस उपायुक्त (नगर) सूरज कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. श्वान दस्ते ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, बच्ची के सिर पर चोट के गहरे निशान मिले हैं. वहीं, पुलिस ने तीन घंटे के अंदर आरोपी को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया.
पुलिस उपायुक्त सूरज राय ने बताया कि बच्ची का शव मिलने से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ में आरोपी चौकीदार भी खड़ा था, लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद वह कोठी में चला गया. उन्होंने बताया कि जिस जगह शव मिला था उसके पास ही कोठी थी. पुलिस ने कोठी के बारे में पूछा तो बताया गया कि यह आरटीओ विभाग के एक अधिकारी की है.
अधिकारी से पूछा गया तो उसने बताया कि कोठी में चौकीदार रहता है। जब चौकीदार को बाहर बुलाया गया तो उसे देखते ही श्वान दस्ते का एक कुत्ता भौंकने लगा. उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान राजवीर (50) के रूप में हुई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2023 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

