एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आगरा: खंभे से बांध कर पत्नी की पिटाई करने का वीडियो सामने आया, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला को बिजली के खंभे से बांध कर एक व्यक्ति द्वारा उसकी पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

देश की खबरें | आगरा: खंभे से बांध कर पत्नी की पिटाई करने का वीडियो सामने आया, मामला दर्ज

आगरा (उप्र), 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला को बिजली के खंभे से बांध कर एक व्यक्ति द्वारा उसकी पिटाई करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

यह वीडियो 22 सेकंड है, जिसमें कुसुमा देवी नाम की महिला की उसका पति श्यामबिहारी पिटाई करता नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला को एक खंभे से बांधा गया है।

पुलिस के अनुसार यह घटना आगरा के सिकंदरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले अरसेना गांव की है और यह घटना 14 जुलाई को हुई थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति और सास के खिलाफ इस सिलसिले में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा दोनों आरोपी फरार हैं।

सिकंदरा पुलिस थाने के प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया, ‘‘ घटना 14 जुलाई को आगरा के अरसैना गांव में हुई थी। घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर सामने आया।’’

उन्होंने बताया ,‘‘ वीडियो में नजर आ रहे पुरूष की पहचान कुसुमा देवी के पति श्याम बिहारी के तौर पर हुई है।’’

महिला ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में कहा कि 14 जुलाई को उसके पति और सास ने उसके साथ मारपीट की और पुलिस में इसकी शिकायत नहीं करने की धमकी भी दी।

महिला के अनुसार,‘‘ जब उन्हें पता चला कि मैं पुलिस के पास गई थी तो मेरे पति ने मुझे बिजली के खंभे से बांध दिया और मेरी पिटाई की। पड़ोसियों ने घटना का वीडियो बनाया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2022 03:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).