देश की खबरें | आगरा पुलिस ने पकड़े तीन दर्जन से अधिक बांग्लादेशी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ है । ये सभी बांग्लादेशी आवास विकास कालोनी सेक्टर-14 में खाली पड़ी जमीन पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

आगरा, पांच फरवरी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन दर्जन से अधिक बांग्लादेशियों को पकड़ है । ये सभी बांग्लादेशी आवास विकास कालोनी सेक्टर-14 में खाली पड़ी जमीन पर झुग्गी झोपड़ी डालकर रह रहे थे। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिस को शहर में बांग्लादेशी नागरिकों के अवैध तरीके से रहने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने इनकी तलाश करनी शुरू कर दी। रविवार की सुबह पुलिस को बांग्लादेशी नागरिकों की सही लोकेशन मिली।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 15 पुरुष, 13 महिलाएं और12 बच्चों सहित कुल 40 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े।

उन्होंने बताया कि पकड़े गये बांग्लादेशियों से पूछताछ की जा रही है, वह यहां कब और कैसे आये और क्या इन लोगों को यहां पर किसी ने बसाया था।

उन्होंने बताया कि झुग्गी-झोपड़ी बनाने के लिए उन्हें किराये पर जमीन दी गयी थी तो इसका किराया कौन वसूल रहा था। पुलिस यह भी जानकारी कर रही है कि यह बांग्लादेशी यहां कब से रह रहे थे।

इस संबंध में थाना सिकंदरा इंसपेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि उक्त बांग्लादेशी समय-समय पर दलाल के माध्यम से यहां बसाये गये हैं, पुलिस और जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पकड़े गये बांग्लादेशियों को अदालत में पेश किया गया है जहां से अग्रिम आदेश के तहत अगली कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\