देश की खबरें | आगरा : डंपर की टक्कर लगने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के आगरा में टहलने के लिए घर से बाहर निकले पिता-पुत्र को एक डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
आगरा/अलीगढ़, 17 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में टहलने के लिए घर से बाहर निकले पिता-पुत्र को एक डंपर ने टक्कर मार दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में पिता की मौत हो गयी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मलपुरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत ग्वालियर रोड पर ककुआ के निकट हुई।
पुलिस के मुताबिक, ककुआ में रहने वाले लेख बहादुर कुशवाहा बुधवार तड़के अपने 19 वर्षीय बेटे अमर सिंह के साथ घूमने के लिए निकले थे और सुबह पांच बजे जब वह घर लौट रहे थे तभी तेज गति से आ रहे एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।
मृतक के भाई विनोद कुशवाहा ने बताया कि लेख बहादुर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अमर गंभीर रूप से घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि अमर को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
मलपुरा थाना प्रभारी पवन सैनी के अनुसार, सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उन्होंने बताया कि फरार आरोपी डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

