देश की खबरें | आगरा : गेस्ट हाउस में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा के ताजगंज में शनिवार रात को एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवती को जबरन शराब पिलाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
आगरा (उप्र), 12 नवंबर आगरा के ताजगंज में शनिवार रात को एक गेस्ट हाउस के कमरे में युवती को जबरन शराब पिलाकर कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
गेस्ट हाउस से युवती की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पूछताछ में युवती ने आरोप लगाया कि गेस्ट हाउस में उसे शराब पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।
सहायक पुलिस आयुक्त (सदर) अर्चना सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुख्य आरोपी जितेंद्र राठौर सहित उसके दोस्तों रवि राठौर, मनीष कुमार और देव किशोर को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
उन्होंने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद गेस्ट हाउस को बंद करा दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)