कोविड-19 मामलों का पता लगाने के लिए ‘आक्रामक’ जांच ही एकमात्र जरिया : कांग्रेस
छाबड़ा ने यहां कहा, ‘‘सामुदायिक स्तर पर जांच के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब तक कोई ठोस रणनीति नहीं तैयार की है । यही कारण है कि पिछले दो दिन में शहर में 20 मामले सामने आए हैं ।’’
चंडीगढ़, 29 अप्रैल चंडीगढ़ के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस के मामलों का पता लगाने के लिए ‘आक्रामक’ जांच ही एकमात्र जरिया है।
छाबड़ा ने यहां कहा, ‘‘सामुदायिक स्तर पर जांच के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अब तक कोई ठोस रणनीति नहीं तैयार की है । यही कारण है कि पिछले दो दिन में शहर में 20 मामले सामने आए हैं ।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 के मरीजों का पता लगाने, उनको पृथक-वास में भेजने और उपचार करने के लिए आक्रामक जांच ही एकमात्र रास्ता है।’’
छाबड़ा ने कहा कि भोजन और राशन वितरण के कार्यक्रम में शामिल हुए व्यक्ति के संक्रमित पाए जाने के कारण लग रही अटकलों को दूर करने के लिए वह जांच कराने को तैयार हैं । हाल में हुए कार्यक्रम में उनके साथ चंडीगढ़ के एसएसपी भी थे ।
उन्होंने कहा कि जरूरतमंद के बीच जहां भी चंडीगढ़ कांग्रेस सामग्री बांट रही है, वहां पर सामाजिक दूरी और साफ-सफाई के निर्देशों का पालन किया जा रहा है ।
छाबड़ा ने कहा कि ‘चंडीगढ़ कांग्रेस की रसोई-भूखा सोए ना कोई’ अभियान के तहत हर दिन 1500 से ज्यादा लोगों के लिए खाना तैयार किया जा रहा है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

