IND vs AUS, WTC 2023 Final: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने कहा, मेरी गेंदबाजी में आक्रामक रवैया काफी जरूरी
भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मानना है कि आक्रामक रवैये से उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलती है.
IND vs AUS, WTC 2023 Final: लंदन, 10 जून भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का मानना है कि आक्रामक रवैये से उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिलती है.
उन्होंने कहा कि इस आक्रामक रवैया के कारण ही उन्हें इतनी सफलता मिली है. 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने के बाद सिराज खेल के लंबे प्रारूप में भारत के शीर्ष गेंदबाज रहे है. हैदराबाद के तेज गेंदबाज ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में टीम के सबसे बेहतर गेंदबाज रहे है. उन्होंने पहली पारी में चार विकेट चटकाने के बाद दूसरी पारी में डेविड वार्नर को चलता किया. यह भी पढ़ें: डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन हर्षा भोगले की आइकॉनिक कमेंट्री के साथ भारत आर्मी ने विराट कोहली के लिए लगाया स्पेशल बैनर, देखें तस्वीर
सिराज ने आईसीसी की वेबसाइट पर जारी वीडियो में कहा, ‘‘ मेरी गेंदबाजी में आक्रामकता बहुत अहम है। टेस्ट क्रिकेट आक्रामकता पर आधारित है. यह केवल साधारण गेंद फेंकने और बिना प्रभाव छोड़े बिना जाने के बारे में नहीं है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं आक्रामकता के साथ गेंदबाजी करता हूं तो मैं अपने शरीर को व्यस्त रखता हूं. कुछ गेंदबाज आक्रामक रवैया अपनाने के बाद सही गेंदबाजी नहीं कर पाते है लेकिन इसके विपरीत मेरी गेंदबाजी सटीक होती है.’’
इस तेज गेंदबाज ने कहा, ‘‘ जितनी अधिक आक्रामकता का इस्तेमाल मै अपने खेल में करता हूं, मुझे उतनी अधिक सफलता मिलती है. मुझे आक्रामकता के साथ खेलने में बहुत मजा आता है.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

