खेल की खबरें | अग्रवाल की 98 रन की पारी से दक्षिण क्षेत्र ने पश्चिम क्षेत्र को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मयंक अग्रवाल की 98 रन की पारी की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के कम स्कोर वाले मैच में बुधवार को यहां पश्चिम क्षेत्र को 12 रन से हराया।

पुदुचेरी, 26 जुलाई कप्तान मयंक अग्रवाल की 98 रन की पारी की मदद से दक्षिण क्षेत्र ने देवधर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के कम स्कोर वाले मैच में बुधवार को यहां पश्चिम क्षेत्र को 12 रन से हराया।

दक्षिण क्षेत्र इस जीत से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। उसके दो मैचों में आठ अंक हैं। उसे इस स्थिति में पहुंचाने का श्रेय अग्रवाल को जाता है जिन्होंने शानदार पारी खेली।

जिस पिच पर गेंदबाजों का दबदबा था, अग्रवाल ने उस पर 115 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 98 रन की पारी खेली जिससे दक्षिण क्षेत्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46. 4 ओवर में 206 रन बनाए। इसके बाद उसके गेंदबाजों ने कमाल दिखाया और पश्चिम क्षेत्र को 36.2 ओवर में 194 रन पर आउट कर दिया।

अग्रवाल ने ऑफ साइड में अधिकतर रन बटोरे। दक्षिण क्षेत्र के केवल चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें केबी अरुण कार्तिक ने 23 रन का योगदान दिया। उन्होंने अग्रवाल के साथ पांचवें विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी की।

पश्चिम क्षेत्र की तरफ से सौराष्ट्र के बाएं हाथ के स्पिनर पार्थ भुत सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिए।

इसके जवाब में दक्षिण क्षेत्र के तेज गेंदबाजों विद्वाथ कावेरप्पा और वासुकी कौशिक ने पश्चिम क्षेत्र के शीर्ष क्रम को लड़खड़ा दिया। मध्यक्रम में सरफराज खान (42), शिवम दुबे (29) और अतीत शेठ (40) ने पश्चिम क्षेत्र की वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन वे अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए।

पश्चिम क्षेत्र का स्कोर एक समय पांच विकेट पर 163 रन था लेकिन इसके बाद दक्षिण क्षेत्र के स्पिनर वाशिंगटन सुंदर और आर साईं किशोर ने उसके निचले क्रम को समेटने में देर नहीं लगाई। किशोर ने तीन जबकि वाशिंगटन ने दो विकेट लिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड