विदेश की खबरें | इस्माइली मुसलमानों के नेता आगा खान को मिस्र में सुपुर्द-ए-खाक किया गया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

‘आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क’ और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने मंगलवार को प्रिंस करीम(88) के निधन की घोषणा की थी।

उनके बेटे, 53 वर्षीय रहीम अल-हुसैनी को उनके पिता की वसीयत के अनुसार, दुनिया के लाखों इस्माइली मुसलमानों के आध्यात्मिक नेता, आगा खान पंचम के रूप में नामित किया गया है।

शनिवार को लिस्बन में एक शोक सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और स्पेन के शासक जुआन कार्लोस और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा शामिल हुए थे।

आगा खान को उनके अनुयायी पैगम्बर मुहम्मद का प्रत्यक्ष वंशज मानते हैं तथा उन्हें सरकार का प्रमुख मानते हैं।

असवान के गवर्नर ने शनिवार को हवाई अड्डे पर प्रिंस करीम के परिवार का स्वागत किया।

मेजर जनरल इस्माइल कमाल ने कहा, ‘‘जब उनकी (प्रिंस करीम) वसीयत खोली गई, तो पाया गया कि उन्होंने असवान में अपने दादा सुल्तान मुहम्मद शाह और अपनी दादी ओम हबीबा की कब्र के बगल में दफन करने का अनुरोध किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)