जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों में तीन दिन की तेजी के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में आई गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई और इसके साथ ही बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी थम गई।
मुंबई, 25 नवंबर एशियाई बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई और इसके साथ ही बाजारों में तीन दिन से जारी तेजी थम गई।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 101.03 अंक गिरकर 62,171.65 अंक पर आ गया। व्यापक एनएसई निफ्टी 24.20 अंक टूटकर 18,459.90 अंक पर था।
सेंसेक्स में बजाज फाइनेंस, नेस्ले, एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, पॉवर ग्रिड और आईटीसी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर लार्सन एंड टूब्रो, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी में बढ़त हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में सियोल, तोक्यो और हांगकांग के बाजार नुकसान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई के बाजार लाभ में थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को बंद थे।
पिछले सत्र में, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 762.10 अंक यानी 1.24 प्रतिशत उछलकर 62,272.68 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 216.85 अंक यानी 1.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,484.10 अंक पर बंद हुआ था।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 85.54 डॉलर प्रति बैरल पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रुप से 1,231.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2022 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

