खेल की खबरें | किर्गिस्तान के खिलाफ जीत के बाद भारत को एक और ठोस प्रदर्शन की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर के मुकाबले में किर्गिस्तान के खिलाफ 5-0 की बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय महिला फुटबॉल टीम शुक्रवार को यहां मेजबान टीम के खिलाफ होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

बिश्केक, छह अप्रैल एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर के पहले दौर के मुकाबले में किर्गिस्तान के खिलाफ 5-0 की बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय महिला फुटबॉल टीम शुक्रवार को यहां मेजबान टीम के खिलाफ होने वाले दूसरे चरण के मुकाबले में लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

साल के शुरुआती तीन महीने में पांच निराशाजनक नतीजों के बाद थॉमस डेनर्बी के मार्गदर्शन में खेलने वाली भारतीय टीम ने ग्रुप जी के दो चरण के मुकाबले के पहले मैच में मंगलवार को डोलेन उमरजाकोव स्टेडियम में किर्गिस्तान को हराकर जीत की राह पर वापसी की।

भारत के लिए पहले चरण के मुकाबले में चार अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे जिससे टीम की दूसरे चरण के मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की टीम की उम्मीद बढ़ी है।

पहले चरण के मुकाबले में भारत के लिए अंजू तमांग ने दो गोल दागे जबकि सौम्या गुगुलोथ, शिल्की देवी और रेणु ने एक-एक गोल किया।

डेनर्बी ने कहा, ‘‘पहले मैच में हम गोल करने के लिए बेताब थे क्योंकि हम अपनी गोल करने वाली कई बड़ी खिलाड़ियों के बिना खेल रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कल मैं फिर चाहता हूं कि हमारी टीम के खिलाफ कोई गोल नहीं हो। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें मौके मिलेंगे लेकिन मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी पहले मैच के दौरान दिखाई डिफेंस की मजबूती को दोहराएं।’’

शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में जीत या ड्रॉ से भारत एएफसी ओलंपिक क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बना लेगा।

भारत इससे पहले एक बार तोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान दूसरे दौर में पहुंचा था लेकिन गोल अंतर के कारण म्यामां ने टीम को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी