देश की खबरें | मौसम में सुधार के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत कार्य में तेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम में सुधार के साथ ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के मरम्मत कार्य में तेजी आई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
बनिहाल (जम्मू), एक मार्च मौसम में सुधार के साथ ही जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों के मरम्मत कार्य में तेजी आई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
घाटी और देश के बाकी हिस्सों को जोड़ने वाला मुख्य राजमार्ग शुक्रवार को रामबन जिले में भारी बर्फबारी और कई भूस्खलनों के बाद बंद कर दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि मेहर के निकट सड़क का एक किनारा ध्वस्त हो गया है, जबकि बड़े भूस्खलन के कारण कुन्फर-पीराह सुरंग का एक ट्यूब अवरुद्ध हो गया है।
भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पत्थर गिरने, मिट्टी धंसने और भूस्खलन होने के बाद बृहस्पतिवार शाम को राजमार्ग के दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को लगातार बारिश के कारण सड़क की मरम्मत में बाधा आई थी, लेकिन शनिवार सुबह मौसम में सुधार होने के बाद इसमें तेजी आ गई।
उन्होंने बताया कि शनिवार शाम तक राजमार्ग की मरम्मत का काम पूरा हो जाने की उम्मीद है और रविवार को राजमार्ग को फिर से खोल दिया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)