देश की खबरें | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद अपराधियों पर बुल्डोजर चलेगा : योगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद उनके खिलाफ ‘बुल्डोजर’ चलेगा।
मथुरा, दो फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद उनके खिलाफ ‘बुल्डोजर’ चलेगा।
मुख्यमंत्री छाता विधानसभा क्षेत्र के तरौली गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
अपराधियों द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों का संदर्भ देते हुए आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘10 मार्च के बाद असामाजिक तत्वों और माफिया के खिलाफ बुल्डोजर चलेगा।’’
उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर उन्हें ‘नोटिस’ भेजे जाएंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि पिछले सप्ताह बदमाशों की गोली से मरे ग्राम प्रधान रामवीर के हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।
योगी ने पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में मथुरा के कोशी कलां और मुजफ्फरनगर दंगों का संदर्भ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ताओं के भड़काने पर हुए दंगों में हिन्दुओं की जान गयी और व्यापारियों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाया गया और ‘राम भक्तों’ पर गोलियां चलायी गयीं। उन्होंने कहा कि सपा की टोपी का रंग उनके खून से सना हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2022 12:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

