जरुरी जानकारी | महामारी के बाद ज्यादातर युवा कर्मचारी रोज कार्यालय आने को तैयार नहीं : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अब कार्यालय या दफ्तर धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। लेकिन युवा कर्मचारी अब भी घर से ही काम करने के इच्छुक हैं।

मुंबई, 14 जून कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद अब कार्यालय या दफ्तर धीरे-धीरे खुलने लगे हैं। लेकिन युवा कर्मचारी अब भी घर से ही काम करने के इच्छुक हैं।

एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर 25 से 34 साल के ज्यादातर युवा कर्मचारियों का कहना है कि यदि नियोक्ता उन्हें रोज कार्यालय आने को कहेंगे तो वे नई नौकरी तलाशेंगे।

एडीपी रिसर्च इंस्टिट्यूट की ‘पीपल एट वर्क 2022: ए ग्लोबल वर्कफोर्स व्यू’ रिपोर्ट के अनुसार, अधिक आयु वाले कर्मचारियों के मुकाबले युवा कर्मचारी रोजाना कार्यालय आकर काम नहीं करना चाहते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि 18 से 24 आयु वर्ग के दस में सात (71 प्रतिशत) और 25 से 34 आयु वर्ष के दो तिहाई (66 प्रतिशत) कर्मचारी......कार्यालय से काम करने की स्थिति में दूसरी नौकरी के बारे में विचार कर सकते हैं। वहीं, 45 से 54 आयु वर्ग के 56 प्रतिशत कर्मचारी घर से ही काम करना चाहते है।

कुल मिलाकर, रोजाना कार्यालय आने की बाध्यता की स्थिति में वैश्विक स्तर पर 64 प्रतिशत कर्मचारी कोई अन्य नौकरी तलाशना चाहेंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 76.38 प्रतिशत कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय से रोजाना काम करने की सूरत में वे नौकरी छोड़ने पर विचार करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\