देश की खबरें | विपक्षी गठबंधन की बैठक के बाद टीएमसी ने कहा: राजग के दिन गिने-चुने; भाजपा ने कहा, पीएम पद खाली नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 26 गैर-भाजपाई दलों के शीर्ष नेताओं के सम्मेलन के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठित गठबंधन ‘इंडिया’ की सराहना की तथा कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अब गिने-चुने दिन बच गये हैं।

कोलकाता, 18 जुलाई कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 26 गैर-भाजपाई दलों के शीर्ष नेताओं के सम्मेलन के तुरंत बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए गठित गठबंधन ‘इंडिया’ की सराहना की तथा कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अब गिने-चुने दिन बच गये हैं।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बेंगलुरु में बैठक के बाद घोषणा की कि विपक्ष का यह गठबंधन सत्तारूढ़ राजग का मुकाबला करेगा तथा समन्वय के लिए 11-सदस्यीय समिति गठित की जाएगी।

टीएमसी ने ट्वीट किया, ‘‘इंडिया एकजुट है। आई- इंडियन, एन- नेशनल, डी- डेवलपमेंटल, आई- इंक्लुसिव और ए- एलायंस। एनडीए क्या इंडिया का सामना कर सकता है- बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक में ममता बनर्जी। दमनकारी शासन का समाप्त होने वाला है। भाजपा तुम्हारे पास अब गिने-चुने दिन हैं।’’

टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ’ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘हम केवल नाम की ही तलाश नहीं कर रहे थे। हम बड़े दृष्टिकोण की तलाश कर रहे थे। हमारा भरोसा ‘इंडिया’ में है। इंडिया बनाम एनडीए।’’

विपक्षी गठबंधन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने आश्चर्य व्यक्त किया कि कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) क्या टीएमसी के ‘भ्रष्टाचार एवं हिंसा’ का समर्थन करती हैं।’’

घोष ने कहा, ‘‘देश के लोग सुशासन एवं सुरक्षा के मामले में भाजपा पर भरोसा करते हैं तथा प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\