खेल की खबरें | भारत पर 3-0 से ऐतिहासिक जीत के बाद लैथम ने कहा, घर पहुंचने पर जीत की खुशी ज्यादा होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के खिलाफ श्रृंखला में 3-0 की ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रविवार को कहा कि इस उपलब्धि की अहमियत उन्हें घर लौटने पर ही महसूस होगी।

मुंबई, तीन नवंबर भारत के खिलाफ श्रृंखला में 3-0 की ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने रविवार को कहा कि इस उपलब्धि की अहमियत उन्हें घर लौटने पर ही महसूस होगी।

बेंगलुरू में पहले टेस्ट में भारत को आठ विकेट से हराने के बाद न्यूजीलैंड ने पुणे और मुंबई में स्पिन के अनुकूल पिचों पर क्रमश: 113 रन और 25 रन से जीत दर्ज की।

लैथम ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘यह एक बड़ी उपलब्धि है। पहले टेस्ट के बाद यह निश्चित रूप से काफी विशेष जीत थी। फिर श्रृंखला जीतना तो और भी खास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने यहां जितना संभव हो सके उतना अनुकूल होने की कोशिश की और मैं 3-0 से श्रृंखला जीतने को कभी नहीं भूलूंगा।’’

लैथम ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से आज रात मिलकर इस जीत का जश्न मनायेंगे और यह जश्न स्वदेश लौटने के बाद अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। यह निश्चित रूप से एक अद्भुत श्रृंखला रही है जिसका हिस्सा बनना शानदार है। जब हम घर लौटेंगे तो यह जीत और भी ज्यादा महत्वपूर्ण लगेगी। ’’

लैथम ने कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए एक शानदार पल है। शायद न्यूजीलैंड क्रिकेट की श्रृंखला में सबसे बड़ी जीत में से एक है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\