विदेश की खबरें | आग लगने के बाद टैंकर को श्रीलंका के तट से सुरक्षित दूरी पर पानी में ले जाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे तेल टैंकर में श्रीलंका के तट के पास आग लग गई जिसे अब तट से दूर सुरक्षित पानी में ले जाया गया है।

चेन्नई, पांच सितंबर कुवैत से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहे तेल टैंकर में श्रीलंका के तट के पास आग लग गई जिसे अब तट से दूर सुरक्षित पानी में ले जाया गया है।

रक्षा अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि अग्निशमन दल के सदस्य आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, तेल का अबतक रिसाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़े | Hand Sanitizer Exploded in Texas: हैंड सैनिटाइजर की बोतल में विस्फोट से झुलसी महिला, मोमबत्ती जलाते समय हुआ यह हादसा.

उन्होंने बताया कि तेल के टैंकर में दो धमाकों के साथ उठी लपटें और दो मीटर की दरार पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया, ‘‘ भारतीय तटरक्षक बल और श्रीलंकाई नौसना के जहाज एवं एएलपी विंगर सहित विमान की मदद से एमटी न्यू डायमंड पोत को श्रीलंका के तट से 35 समुद्री मील दूर सुरक्षित पानी में सफलतापूर्वक ले जाया गया है।’’

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी का समर्थन लेने का किया एलान.

रक्षा विज्ञप्ति के मुताबिक अग्निशमन दल लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहा है, आग में कमी आई है और अबतक तेल रिसाव की खबर नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कुवैत से तेल लेकर भारत आ रहे टैंकर में श्रीलंका के पूर्वी तट पर बृहस्पतिवार को आग लगी थी। इससे 24 सदस्यीय चालक दल में से एक सदस्य लापता है और अन्य घायल है जबकि चार सितंबर को पोत में दरार देखी गई।

पनामा में पंजीकृत टैंकर न्यू डायमंड में 2,70,000 टन कच्चा तेल लदा है और श्रीलंका के पूर्वी जिले अमपारा के संगामानकांडा तट से दूर पोत के इंजन कक्ष से आग लगने की शुरुआत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Gold Rate Today, March 01, 2026: उतार-चढ़ाव के बीच सोने की कीमत में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में 22K और 24K के आज के ताज़ा भाव

Weather Forecast Today: उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का असर शुरू, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की संभावना; जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

Ayatollah Ali Khamenei Dies: अमेरिका के दावे के बीच ईरानी स्टेट मीडिया की पुष्टि, US-इज़रायल के हमले में ईरान के ‘सुप्रीम लीडर’ खामेनेई की मौत

\