एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो मैच भारत के लिए अहम होंगे: शास्त्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से मिली अभूतपूर्व हार को पीछे छोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत है।

खेल की खबरें | न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुरुआती दो मैच भारत के लिए अहम होंगे: शास्त्री

पर्थ, 18 नवंबर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि टीम को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड से मिली अभूतपूर्व हार को पीछे छोड़ने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में अच्छी शुरुआत करने की जरूरत है।

इस पूर्व हरफनमौला ने कहा कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ ‘थोड़ा अत्ममुग्ध’ होने का खामियाजा भुगतना पड़ा था। भारतीय टीम 12 साल और 18 श्रृंखला के बाद स्वदेश में मिली पहली शिकस्त से निराश होगी।

शास्त्री ने ‘आईसीसी रिव्यू’ से कहा, ‘‘ भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में उस हार से उबर रहा होगा क्योंकि उन्होंने इस तरह के परिणाम के बारे में नहीं सोचा होगा। टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ आत्ममुग्ध थी और उन्होंने इसकी कीमत चुकाई। इस तरह के परिणाम के बावजूद यह ऐसी टीम है जिस पर सभी को गर्व है।’’

शास्त्री ने कहा, ‘‘ टीम निराश होगी और जल्द ही इस निराशा को पीछे छोड़ना चाहेगी। ऐसी श्रृंखला से वापसी करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि शुरुआती मैचों में बेहतर खेल दिखाये। ऐसे में पहले दो टेस्ट मैच बेहद महत्वपूर्ण हो जाते हैं।’’

शास्त्री ने कहा कि गौतम गंभीर की अगुवाई वाली कोचिंग टीम को यह सुनिश्चित करना होगा कि 22 नवंबर से ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाली पांच मैचों की श्रृंखला के लिए खिलाड़ियों की मानसिकता मजबूत हो।

उन्होंने कहा, ‘‘ सबसे महत्वपूर्ण बात यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अच्छी शुरुआत करें। वे खिलाड़ियों को अच्छी मानसिक स्थिति में रखे। यह कोच के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात होगी।’’

शास्त्री 2018-19 और 2020-21 में श्रृंखला जीत के दौरान भारत के मुख्य कोच थे। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों को पिछली सफलता से प्रेरणा लेने की जरूरत है।

 उन्होंने कहा, ‘‘आत्मविश्वास के लिहाज से यह उनके दिमाग में चल रहा है। आप नकारात्मक चीजों की ओर नहीं जा सकते। सकारात्मक चीजों के बारे में सोचें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप हालिया परिणामों को छोड़कर उन चीजों पर ध्यान दें जो आपने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरों पर हासिल की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2024 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).