एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भाजपा के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विधायक राजा सिंह ने हिंदुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सनातन धर्म के लिए काम करते रहेंगे, भले ही भाजपा ने पार्टी से उनका इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया हो।

देश की खबरें | भाजपा के इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विधायक राजा सिंह ने हिंदुत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

हैदराबाद, 11 जुलाई तेलंगाना के विधायक टी राजा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक राष्ट्रवाद, हिंदुत्व और सनातन धर्म के लिए काम करते रहेंगे, भले ही भाजपा ने पार्टी से उनका इस्तीफा आधिकारिक तौर पर स्वीकार कर लिया हो।

सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह निर्णय उन्होंने किसी पद, सत्ता या व्यक्तिगत स्वार्थ के कारण नहीं लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘शायद मैं तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनाने का सपना लेकर दिन-रात मेहनत कर रहे लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं की पीड़ा दिल्ली तक नहीं पहुंचा सका।’’

भाजपा के साथ अपने 11 साल के सफर को याद करते हुए सिंह ने कहा कि देश की सेवा और हिंदुत्व की रक्षा के लिए वह पार्टी से जुड़े थे।

उन्होंने हैदराबाद की गोशामहल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तीन बार टिकट दिये जाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा किया।

सिंह ने कहा, ‘‘मेरा जन्म हिंदुत्व की सेवा के लिए हुआ है और मैं अंतिम सांस तक हिंदुत्व के लिए कार्य करता रहूंगा।’’

भाजपा ने सिंह का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके आरोपों को अप्रासंगिक बताया। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी द्वारा किये गए चयन की आलोचना करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष के रूप में रामचंद्र राव की संभावित नियुक्ति से नाराज राजा सिंह ने 30 जून को तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को एक पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि यह निर्णय भाजपा के लाखों सदस्यों को स्तब्ध करने वाला और निराशाजनक है।

सिंह को लिखे पत्र में, भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने विधायक से कहा कि उनके पत्र से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा को अवगत करा दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘पत्र की विषयवस्तु अप्रासंगिक है और पार्टी की कार्यप्रणाली, विचारधारा और सिद्धांतों से मेल नहीं खाती।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).