प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा के बाद कृषि शेयरों में 13 प्रतिशत तक की तेजी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा के बाद शनिवार को कृषि क्षेत्र से संबंधित शेयरों में 13 प्रतिशत तक की तेजी आई.
नयी दिल्ली, 1 फरवरी : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना की घोषणा के बाद शनिवार को कृषि क्षेत्र से संबंधित शेयरों में 13 प्रतिशत तक की तेजी आई. इस योजना में कम पैदावार, आधुनिक फसल सघनता और औसत से कम ऋण मापदंडों वाले 100 जिलों को शामिल किया गया है.
बीएसई में कावेरी सीड कंपनी का शेयर 13.49 प्रतिशत बढ़कर 1,020.70 रुपये, मंगलम सीड्स 7.09 प्रतिशत बढ़कर 222 रुपये, नाथ बायो-जीन्स 5.77 प्रतिशत बढ़कर 178.60 रुपये, धानुका एग्रीटेक 2.61 प्रतिशत बढ़कर 1,479.35 रुपये और यूपीएल 0.94 प्रतिशत बढ़कर 609 रुपये पर पहुंच गया. इसके अलावा पारादीप फॉस्फेट्स का शेयर 2.75 प्रतिशत बढ़कर 115.90 रुपये, राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स का शेयर 0.95 प्रतिशत बढ़कर 164.75 रुपये, बेयर क्रॉप साइंस का शेयर 0.67 प्रतिशत बढ़कर 5,148.25 रुपये पर पहुंच गया. यह भी पढ़ें :
हालांकि, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स का शेयर 0.59 प्रतिशत घटकर 501.05 रुपये रह गया और टाटा केमिकल्स का शेयर 0.30 प्रतिशत घटकर 983.85 रुपये रह गया. मध्य सत्र के कारोबार में 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 385.19 अंक बढ़कर 77,885.76 अंक पर पहुंच गया. लगातार आठवां बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना से 1.7 करोड़ किसानों को लाभ होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

