देश की खबरें | दस दिनों की विपश्यना के बाद केजरीवाल दिल्ली लौटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में दस दिनों की विपश्यना के बाद दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह ‘तरोताजा’ महसूस कर रहे हैं।
नयी दिल्ली, आठ सितंबर जयपुर में दस दिनों की विपश्यना के बाद दिल्ली लौटे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि वह ‘तरोताजा’ महसूस कर रहे हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री आज शाम जयपुर से दिल्ली पहुंचे, जहां वह ध्यान के लिए गये थे।
केजरीवाल विपश्यना साधना केंद्र में दस दिन बिताने के लिए 29 अगस्त को जयपुर गये थे, यह केंद्र गलताजी क्षेत्र में है । केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दस दिन के विपश्यना कोर्स के बाद तरोताजा होकर लौट रहा हूं।’’
विपश्यना एक प्राचीन ध्यान तकनीक है जिसमें व्यक्ति मानसिक कल्याण के लिए एक लंबी अवधि तक एक प्रकार से बाहरी दुनिया से दूर रहता है। बताया गया है कि शहर के रहने के दौरान वह राजनीतिक गतिविधियों से पूरी तरह दूर थे।
उल्लेखनीय है कि केजरीवाल नियमित विपश्यना कोर्स करते हैं और इसके लिये वह अब तक धरकोट, नागपुर और बेंगलुरू जा चुके हैं। वह 2016 में विपश्यना के लिए 10 दिन हेतु नागपुर गये थे। अगले वर्ष वह महाराष्ट्र के इगतापुरी और फिर हिमाचल प्रदेश के धर्माकोट गये।
आप सूत्रों ने बताया कि केजरीवाल की गैर हाजिरी में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका कामकाज देख रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)