देश की खबरें | सोनाली फोगाट की मौत के बाद अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर गोवा के अंजुना के एक अस्पताल में भाजपा नेता व अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पणजी, 23 अगस्त उत्तर गोवा के अंजुना के एक अस्पताल में भाजपा नेता व अभिनेत्री सोनाली फोगाट की मौत के बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जिवबा दलवी ने कहा, "प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह 22 अगस्त को गोवा आई थीं और अंजुना के एक होटल में ठहरी थीं। आज सुबह उन्हें होटल में बेचैनी होने के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।"
उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह नौ बजे फोन पर मामले की जानकारी मिली।
डीएसपी ने कहा कि अंजुना में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने कहा, "संबंधित गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और अंजुना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम जांच के लिए डॉक्टरों की एक समिति गठित करने को लेकर गोवा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग को पत्र लिखा है।"
डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)