देश की खबरें | ओडिशा में छह महीने बाद कोविड-19 के 100 से ज्यादा नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा ने शुक्रवार को कोविड​​-19 के 104 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,37,377 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात अप्रैल ओडिशा ने शुक्रवार को कोविड​​-19 के 104 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,37,377 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि 5,526 नमूनों का परीक्षण किया गया था, जिनमें नए मामलों का पता चला था।

राज्य में छह महीने के अंतराल के बाद 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए। राज्य ने आखिरी बार पिछले साल 12 अक्टूबर को 103 मामले दर्ज किए थे।

राज्य में कोविड-19 से किसी और मरीज की मौत नहीं हुई है और फिलहाल 429 मरीज उपचाराधीन हैं।

पिछली लहरों में 9,205 लोगों की कोविड-19 से मौत हो गईथी जबकि 53 लोगों की मौत अन्य कारणों से हुई थी।

राज्य सरकार ने लोगों से कोविड-19 के मामलों में वृद्धि से घबराने की अपील नहीं की, लेकिन सभी को मास्क पहनने, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और बार-बार हाथ धोने सहित कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन करने का सुझाव दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\