एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुदकुशी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रतापगढ़ जिले के कोंहडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार के निकट मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौश्र पर पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद प्रेमी ने खुदकुशी की

प्रतापगढ़ (उप्र), 19 नवंबर प्रतापगढ़ जिले के कोंहडौर क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार के निकट मंगलवार को एक व्यक्ति ने कथित तौश्र पर पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और उसके बाद खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सिंगठी गांव के निवासी उदयराज वर्मा (24) का ननिहाल में रहने वाली ज्योति वर्मा (22) के साथ प्रेम प्रसंग था। उन्होंने बताया कि पांच दिन पहले ही ज्योति की शादी हुई थी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह ज्योति खेत में गई थी जहां घात लगाए बैठे उदयराज ने उसको गोली मार दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल ज्योति को मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उदयराज का शव पाया गया। उन्होंने बताया कि संभवत: उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस साक्ष्य संकलन कर विधिक कार्रवाई कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).