देश की खबरें | राजद के बाद लोजपा ने भी विधानसभा चुनाव को लेकर जताई चिंता, जदयू चुनाव कराये जाने के पक्ष में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी फैलने के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराये जाने पर विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के चिंता प्रकट करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को भाजपा के सहयोगी दल लोजपा ने कहा कि यह चुनाव लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है और मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रह सकता है।

नयी दिल्ली,10 जुलाई कोविड-19 महामारी फैलने के बीच बिहार विधानसभा चुनाव कराये जाने पर विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल के चिंता प्रकट करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को भाजपा के सहयोगी दल लोजपा ने कहा कि यह चुनाव लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है और मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रह सकता है।

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, ‘‘न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरा देश कोरोना वायरस से प्रभावित है। इस महामारी ने केंद्र और बिहार के वित्त को प्रभावित किया है। इन सबके बीच चुनाव कराने से राज्य पर और अधिक वित्तीय बोझ बढ़ेगा।’’

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

पासवान की इस टिप्पणी से सहयोगी दलों, खासतौर पर जनता दल (यूनाइटेड) और उनकी पार्टी के बीच दरार एक बार फिर उभर कर सामने आ गई है।

उनकी टिप्पणी के बाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नीत जद(यू) ने फौरन ही प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि समय पर चुनाव होना ‘‘सुशासन के हित में’’ होगा।

यह भी पढ़े | दिल्ली के AIIMS अस्पताल की 10वीं मंजिल से 25 वर्षीय डॉक्टर ने लगाई छलांग, हालत नाजुक.

हालांकि, भाजपा की प्रतिक्रिया कहीं अधिक नपी-तुली आई और पार्टी ने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इसके कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

पासवान ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘चुनाव आयोग को व्यापक चर्चा के बाद निर्णय लेना चाहिए। कहीं ऐसा न हो कि बड़ी आबादी खतरे में पड़ जाए। इस महामारी के बीच यदि चुनाव हुए तो मतदान प्रतिशत भी बहुत कम रहेगा, जो लोकतंत्र के लिये अच्छा नहीं है। ’’

हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव के लिये तैयार है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि महामारी के दौरान चुनाव कराना सही नहीं होगा और उन्होंने राज्य में स्थिति को भयावह बताया था।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि संक्रमण के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर समय पर चुनाव कराना सही रहेगा, उन्होंने कहा था, ‘‘मुझे लगता है कि यह उचित नहीं होगा। राज्य में स्थिति भयावह है और महामारी के बीच लोगों को खुद के भरोसे छोड़ दिया गया है।’’

उन्होंने नियमित रूप से डिजिटल रैलियां करने को लेकर जद(यू)-भाजपा गठबंधन की भी आलोचना की थी, जिनके तहत इन दलों के नेता समूचे राज्य के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर रहे हैं।

बहरहाल, राज्य में सततारूढ़ गठबंधन में शामिल भाजपा और जद(यू) ने कहा है कि वे चुनाव के लिये तैयार हैं और पार्टी की सांगठनिक बैठकें कर रहे हैं।

जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि चुनाव आयोग ने समय पर चुनाव कराने के लिये सभी राजनीतिक दलों के साथ विचार-विमर्श करने के बाद निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जद(यू) ने निर्धारित समय पर चुनाव होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां की है। ’’

उन्होंने कहा कि समय पर चुनाव होना सुशासन के हित में होगा और बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर अपना वाजिब सम्मान पाने में मदद करेगा।

भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि चुनाव आयोग ने सिर्फ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के तौर तरीकों पर, बल्कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सुरक्षित चुनाव कराने पर भी काम शुरू कर दिया है।

आनंद ने कहा कि यदि चुनाव आयोग स्थिति से संतुष्ट है तो चुनाव निश्चित रूप से निर्धारित समय पर ही होंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी राजदिनीतिक दल अपना विचार प्रकट करने के लिये स्वतंत्र है लेकिन चुनाव कराना चुनाव आयोग का विशेषाधिकार है। हम अक्टूबर-नवंबर 2020 में होने वाले बिहार चुनाव से जुड़े आयोग के निर्णय का अनुपालन करेंगे। ’’

गौरतलब है कि पासवान प्रवासी श्रमिक संकट सहित कई मुद्दों को लेकर नीतीश कुमार नीत सरकार की आलोचना करते रहे हैं।

ऐसी चर्चा है कि लोजपा का मानना है कि जद (यू) प्रमुख उसे राजग में हाशिये पर धकेलने पर काम कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव में गठबंधन के साझेदार दल (लोजपा को) पर्याप्त संख्या में सीटें देने को इच्छुक नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\