देश की खबरें | राहुल और ममता के दौरे के बाद सावंत ने कहा : 'राजनीतिक पर्यटन' स्वागतयोग्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गोवा में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि इस तरह के “राजनीतिक पर्यटन” से कोरोना महामारी से प्रभावित टैक्सी और होटल व्यवसाय को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

पणजी, 31 अक्टूबर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गोवा में अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार को कहा कि इस तरह के “राजनीतिक पर्यटन” से कोरोना महामारी से प्रभावित टैक्सी और होटल व्यवसाय को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।

प्रदेश में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह राजनीतिक पर्यटन है। महामारी के कारण प्रभावित हुए टैक्सी और होटल क्षेत्र को अगले चार महीनों के दौरान इस तरह के पर्यटन से अच्छा व्यवसाय मिलेगा।’’

सावंत ने कहा कि वह चाहते हैं कि राष्ट्रीय दलों के नेता गोवा आएं जिससे व्यापार (होटल उद्योग और टैक्सी ऑपरेटरों का) बढ़ेगा ।

राहुल गांधी ने शनिवार को गोवा की यात्रा के दौरान दोपहिया टैक्सी की सवारी की थी। सावंत ने इसका जिक्र करते हुए कहा, “मुझे अच्छा लगा कि वह दोपहिया टैक्सी की सवारी करते हैं। यह निश्चित रूप से उनके लिए पहली बार होगा । हम दोपहिया टैक्सियों और रिक्शा में यात्रा करते रहे हैं।”

मछुआरों के साथ राहुल गांधी की बातचीत को तरजीह न देते हुए सावंत ने कहा कि जब भी वह बाजार जाते हैं तो हर दिन मछुआरों से मिलते हैं और उनकी शिकायतें सुनते हैं।

तृणमूल प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में गोवा का दौरा किया, जहां उनकी पार्टी फरवरी में पहली बार चुनाव लड़ेगी।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को गोवा के दौरे पर आयेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\