विदेश की खबरें | पुलिस के पहुंचने के बाद युद्ध के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्र परिसर से निकले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पिछले महीने हुई कई गिरफ्तारियों के बाद दोनों स्थानों के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। लॉस एंजिलिस स्थित यूएससी में 94 लोगों और बोस्टन स्थित नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
पिछले महीने हुई कई गिरफ्तारियों के बाद दोनों स्थानों के घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। लॉस एंजिलिस स्थित यूएससी में 94 लोगों और बोस्टन स्थित नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी में करीब 100 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
यूएससी परिसर में सुरक्षा अधिकारियों की सहायता के लिए लॉस एंजिलिस पुलिस विभाग के कई अधिकारी सुबह लगभग चार बजे परिसर में पहुंच गए।
विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया पर और व्यक्तिगत रूप से प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ प्रदर्शनकारियों को अपना सामान पैक करते और विश्वविद्यालय से निकलते हुए देखा जा सकता है।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है।
विश्वविद्यालयों तथा पुलिस के बयानों के आधार पर ‘एपी’ द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार 18 अप्रैल से अब तक करीब 50 परिसरों में लगभग 2,500 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2024 08:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

