IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद फैंस के लिए खुशखबरी! नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर आई बड़ी अपडेट

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन की समस्या से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

SRH (Photo: X)

बेंगलुरु, 15 मार्च: भारतीय ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी साइड स्ट्रेन की समस्या से उबरने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. नीतीश चोटिल होने के कारण जनवरी के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं. पीटीआई को पता चला है कि नीतीश ने यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में यो-यो टेस्ट सहित सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं और फिजियो ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है.

यह भी पढें: IPL 2025 All 10 Teams Captains List: ऋषभ पंत से लेकर श्रेयस अय्यर तक देखें सभी आईपीएल टीमों के कप्तानों की लिस्ट, महज एक विदेशी खिलाड़ी को मिली कमान

आंध्र के इस 21 वर्षीय क्रिकेटर ने अपना आखिरी मैच भारत की तरफ से 22 जनवरी को ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय के रूप में खेला था, लेकिन उन्होंने उस मैच में बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं की थी. नीतीश ने चेन्नई में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पहले नेट्स पर अभ्यास किया था, लेकिन साइड स्ट्रेन के कारण वह उस मैच और पांच मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए थे.

नीतीश को पिछले साल खिलाड़ियों की नीलामी से पहले हैदराबाद की टीम ने छह करोड़ रुपये में बरकरार रखा था. उन्होंने आईपीएल के पिछले सत्र में 13 मैचों में 143 की स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे. उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी प्रभावित किया और मेलबर्न में चौथे टेस्ट में 114 रन की साहसिक पारी भी खेली थी. नीतीश जल्द ही सनराइजर्स की टीम से जुड़ जाएंगे जिसे अपना पहला मैच 23 मार्च को हैदराबाद में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs AFG 1st ODI Match Likely XI: प्रिंस यादव को मिल सकता है डेब्यू का मौका, कोहली-हार्दिक के बिना ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड