विदेश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कोलंबिया की पाकिस्तान के प्रति संवेदना पर थरूर ने निराशा जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि को लेकर कोलंबिया द्वारा संवेदना जताए जाने पर गहरी निराशा व्यक्त की है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बोगोटा, 30 मई कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत की सैन्य कार्रवाई से पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि को लेकर कोलंबिया द्वारा संवेदना जताए जाने पर गहरी निराशा व्यक्त की है।

भारतीय सांसदों का सर्वदलीय प्रतिनिधमंडल 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई के प्रति भारत के रुख से अवगत कराने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा कर रहा है।

थरूर, सीमा पार आतंकवादी गतिविधियों के लिए पाकिस्तान के समर्थन और आतंकवाद के प्रति भारत के कतई बर्दाश्त नहीं करने के दृष्टिकोण से अवगत कराने के लिए कोलंबिया की यात्रा पर गए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

बृहस्पतिवार को कोलंबिया की राजधानी में एक प्रेस वार्ता में थरूर ने आतंकवाद पर भारत के रुख पर विस्तार से प्रकाश डाला, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में बात की और पहलगाम आतंकवादी हमले पर कोलंबिया की प्रतिक्रिया पर निराशा जताई।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, ‘‘थरूर ने आतंकवाद पर भारत के रुख को दोहराया और कोलंबिया की प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त की, जिसने भारत में आतंकवाद के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने के बजाय पाकिस्तान में हुई जानमाल की हानि पर संवेदना व्यक्त की है।’’

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमला करने वालों और बचाव करने वालों के बीच कोई समानता नहीं हो सकती।’’

सूर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद का कड़ा जवाब देना जारी रखेगा।

यह प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कोलंबिया पहुंचने से पहले गुयाना और पनामा की यात्रा कर चुका है।

प्रतिनिधिमंडल में भुवनेश्वर कलिता (भाजपा), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना), शांभवी (लोजपा), जीएम हरीश बालयोगी (तेलुगु देशम पार्टी) और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू शामिल हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व राष्ट्रपति सीजर गाविरिया से बोगोटा स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। गाविरिया कोलंबिया की एसेंबली में सबसे बड़ी पार्टी लिबरल पार्टी के प्रमुख हैं।

थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (गाविरिया) आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का दृढ़ता से समर्थन किया और सार्वजनिक रूप से भी यह बात कही थी।’’

बोगोटा में अपने प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल कोलंबिया की कांग्रेस के सदस्यों, मंत्रियों और थिंक टैंक तथा मीडिया में अन्य प्रमुख वार्ताकारों के साथ बातचीत करेगा।

कोलंबिया से प्रतिनिधिमंडल ब्राजील जाएगा। यह पांच देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में अमेरिका जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग', इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू