मां के ट्वीट के बाद रेलवे ने उसके ‘स्वलीन’ बच्चे के लिए उपलब्ध कराया ऊंटनी का दूध

रेलवे का यह नेक कार्य शनिवार को तब सामने आय जब आईपीएस अरुण बोथरा ने इसके बारे में ट्वीट किया।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल रेलवे ने बकरी, गाय और भैंस के दूध के प्रति एलर्जी रखने वाले साढ़े तीन साल के ‘स्वलीन’ (एक प्रकार की मानसिक बीमारी) बच्चे को दूध नहीं मिल पाने के बारे में उसकी मां के ट्वीट के बाद ऊंटनी का 20 लीटर दूध मुम्बई में उस परिवार तक पहुंचाया।

रेलवे का यह नेक कार्य शनिवार को तब सामने आय जब आईपीएस अरुण बोथरा ने इसके बारे में ट्वीट किया।

बोथरा ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ पिछली रात ट्रेन से ऊंटनी का 20 लीटर दूध मुम्बई पहुंचा। इस परिवार ने यह दूध शहर में अन्य जरूरतमंदों के साथ साझा किया। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीटीएम श्री तरुण जैन को धन्यवाद जिन्होंने कंटेनर को उठाने के लिए अनिर्धारित रूप से ठहराव सुनिश्चित किया।’’

बच्चे की मां रेणु कुमारी ने एक ट्वीट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग किया और अपने बेटे की परेशानियां बतायीं।

बोथरा समेत कई लोगों ने ट्विटर पर सुझाव दिया। बोथरा ने ऊंटनी के दूध के ब्रांड एद्विक फूड्स से संपर्क किया।

बच्चा स्वलीनता (ऑटिज्म) से पीड़ित है और उसे कई तरह के खाद्य पदार्थों से एलर्जी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड