एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद ममता ने केंद्र से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया और कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है।

देश की खबरें | अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद ममता ने केंद्र से जम्मू कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया

कोलकाता, 10 जुलाई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केंद्र से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया और कहा कि इस क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह आवश्यक है।

बनर्जी ने कोलकाता में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ बैठक की।

बैठक के बाद बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए ताकि अधिक से अधिक पर्यटक कश्मीर आ सकें। उसे क्षेत्र में सीमा सुरक्षा को भी मजबूत करना चाहिए।’’

अब्दुल्ला के साथ ममता की मुलाकात पश्चिम बंगाल राज्य सचिवालय में हुई। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह पहली बातचीत थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे।

इस घटना ने कश्मीर घाटी में सुरक्षा स्थिति को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर चिंता पैदा कर दी।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल के बीच, विशेष रूप से उद्योग और पर्यटन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।

बैठक के बाद उमर अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर और पश्चिम बंगाल उद्योग और पर्यटन के क्षेत्रों में घनिष्ठ समन्वय के साथ काम करें।’’

बनर्जी ने कहा कि अब्दुल्ला ने उन्हें कश्मीर आने का निमंत्रण दिया है और उन्होंने इस साल के अंत में दुर्गा पूजा उत्सव के बाद वहां जाने की इच्छा व्यक्त की।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का कोलकाता दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब उनके प्रशासन द्वारा केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने के लिए नए सिरे से प्रयास किए जा रहे हैं, जो हाल के आतंकवादी हमलों के बाद सुरक्षा चुनौतियों से जूझ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).