एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तीन परिजनों की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के चिकमगलुरू जिले के मगलू गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

देश की खबरें | तीन परिजनों की हत्या करने के बाद व्यक्ति ने आत्महत्या की

चिकमगलुरू (कर्नाटक), दो अप्रैल कर्नाटक के चिकमगलुरू जिले के मगलू गांव में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि स्कूल में ड्राइवर के तौर पर काम करने वाले रत्नाकर गौड़ा ने अपनी सास ज्योति (50), साली नादिनी सिंधु (24) और बेटी मौल्या (6) की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक सिंधु के पति अविनाश (38) के पैर में भी गोली लगी है और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे हुई।

अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद गौड़ा ने एसबीबीएल (सिंगल बैरल ब्रीच लोडिंग) पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। तीन लोगों की हत्या में भी इसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस के अनुसार अपराध करने से पहले आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसके परिवार ने उसे धोखा दिया है।

पुलिस के मुताबिक उसने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाया कि वह उसे छोड़कर दो साल से घर से दूर रह रही थी। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद के कारण लोगों की हत्या की गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमने यहां बालेहोन्नूर पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी लगायी गयी हैं। आगे की जांच जारी है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2025 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).