देश की खबरें | पति की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े की नहर में फेंके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गजरौला इलाके में घरेलू हिंसा से परेशानी पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर सीमेंट की दो बोरियों में भरकर उन्हें नहर में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), 28 जुलाई जिले के गजरौला इलाके में घरेलू हिंसा से परेशानी पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट कर पति की हत्या कर दी और शव के टुकड़े कर सीमेंट की दो बोरियों में भरकर उन्हें नहर में फेंक दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने शुक्रवार को महिला की निशानदेही पर पति के शव के टुकड़े और खून से सने कपड़ों को घर से 10 किलोमीटर दूर बरामद कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, गजरौला के शिवनगर गांव निवासी दुलारो देवी ने अपने पति रामपाल (60) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और शव को बोरियों में भरकर नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गजरौला थाने की पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि उसने घरेलू हिंसा से परेशान होकर यह कदम उठाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2023 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

