झारखंड के बाद अब ओड़िशा में घर तक शराब पहुंचाएगी जोमैटो

जोमैटो ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर से शुरू करने के बाद कंपनी राउरकेला, बालेश्वर, संबलपुर और कटक जैसे ओड़िशा के दूसरे शहरों में भी घरों तक शराब की डिलिवरी करेगी।

जियो

नयी दिल्ली, मई रेस्तरां के बारे में ऑनलाइन जानकारी और खाने की बुकिंग के लिये मंच उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो झारखंड के बाद अब ओड़िशा में शराब (अल्कोहल) की घरों तक आपूर्ति करेगी। कंपनी राज्य में इसकी शुरूआत राजधानी भुवनेश्वर से करने जा रही है।

जोमैटो ने एक बयान में कहा कि भुवनेश्वर से शुरू करने के बाद कंपनी राउरकेला, बालेश्वर, संबलपुर और कटक जैसे ओड़िशा के दूसरे शहरों में भी घरों तक शराब की डिलिवरी करेगी।

जोमैटो के उपाध्यक्ष राकेश रंजन ने कहा, ‘‘हम ओड़िशा में लोगों को सेवा देकर खुश हैं। वे अब हमसे किराना और खाने के सामान के अलावा शराब के लिये भी जोमैटो मंच का उपयोग कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी सुरक्षा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिये आबकारी विभाग के साथ मिलकर काम कर रही है। साथ ही खपत और पहचान सत्यापन व्यवस्था भी तैयार कर रही है ताकि पात्र व्यक्ति ही इसका आर्डर और उसका सेवन कर सके।

रंजन ने सुरक्षित और दिशानिर्देशों का पालन करते हुए घर तक अल्कोहल पहुंचाने की सेवा शुरू करने में सहयोग को लेकर ओड़िशा सरकार और खुदरा शराब उद्योग का आभार जताया।

बयान के अनुसार जोमैटो ने शराब की सुरक्षित डिलिवरी को लेकर कई सुरक्षा उपाय तैयार किया है। आर्डर के समय संबंधित व्यक्ति की उम्र के सत्यापन के साथ उसकी आपूर्ति के समय भी इसकी जांच की व्यवस्था की गयी है।

आर्डर करने वाले को अपनी पहचान और उम्र की जानकारी देने को लेकर वैध पहचान पत्र ‘अपलोड’ करना होगा। बाद में शराब की आपूर्ति करते समय उसका सत्यापन किया जाएगा। साथ ही उत्पाद श्रेणी सीमा का भी प्रावधान किया गया है कि ताकि पात्र व्यक्ति ही इसकी सही तरीके से आर्डर कर सके।

इससे पहले, जोमेटो और स्विगी ने 21 मई से झारखंड की राजधानी रांची से शराब की घरों तक डिलिवरी शुरू करने की घोषणा कर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट